गुरु अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सदा प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश देने वाले गुरू अंगद देव महाराज जी का आदर्शपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने सिखों के दूसरे गुरू, गुरू अंगद देव महाराज जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सिख संप्रदाय के द्वितीय गुरु अंगद देव महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उन्होंने कहा- सदा प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश देने वाले गुरू अंगद देव महाराज जी का आदर्शपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने अपने सन्देश में आगे कहा- सिख संप्रदाय के दूसरे गुरु, महान संत, गुरु श्री अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई। उनका त्यागमय जीवन सेवा, समर्पण और समानता का अनुपम उदाहरण है।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान संत, गुरु श्री अंगद देव जी महाराज ने गुरुमुखी लिपि के विकास के माध्यम से ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया और लंगर परंपरा को सशक्त बनाकर समाज में सहभोज के माध्यम से समानता का संस्कार स्थापित किया। उनकी वाणी और शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, विनम्रता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।




