महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर, सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि रखने वाले डॉ. राधाकृष्णन का आदर्श जीवन, सहज व्यक्तित्व व सेवाभाव आज भी हमें प्रेरित करता है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। ’आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणाप्रद हैं।




