Breaking NewsEntertainment

मार्च को रिलीज होगी ‘फिल्लौरी’

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशाई लाल ने किया है, जबकि इसकी निर्माण अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश की क्लीन स्टेट फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है।

Advertisements
Ad 29

फिल्म में अनुष्का के अलावा पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ, लाइफ ऑफ पाई से प्रसिद्धि पाने वाले सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा ने मुख्य भूमिकायें अदा की हैं।

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, ‘‘फिल्लौरी की रिलीज डेट: मार्च 24, 2017 है। लिख के रखो .अभी से..बहुत मजा आने वाला है।’’ उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2015 में एनएच-10 से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button