Breaking NewsUttarakhand

महान क्रांतिकारी अशफ़ाक़ उल्ला खां की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी अशफ़ाक़ उल्ला खां के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी व अमर बलिदानी अशफ़ाक़ उल्ला खां की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, देश के महान क्रांतिकारी, काकोरी कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ जाने वाले अमर बलिदानी अशफ़ाक़ उल्ला खां जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने के लिए क्रांतिकारियों ने काकोरी कांड को अंजाम दिया था, इस मामले में अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी सरकार ने इन सभी क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने में महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी अशफ़ाक़ उल्ला खां के महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश उनकी शहादत को युगों-युगों तक याद रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button