Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड पहुँचीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत एवं अभिनन्दन

देहरादून। सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार  द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisements
Ad 27

इसके उपरान्त द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी  रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button