Breaking NewsUttarakhand
‘गंगा सप्तमी’ के पावन अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- गंगा सप्तमी के पावन पर्व के अवसर पर माँ गंगा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार हो।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘गंगा सप्तमी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय संस्कृति की आस्था की निर्मल धारा, मोक्ष दायिनी माँ गंगा के अवतरण दिवस “गंगा सप्तमी” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अन्नत शुभकामनाएं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- गंगा सप्तमी के पावन पर्व के अवसर पर माँ गंगा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार हो। माँ गंगा का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।




