Breaking NewsUttarakhand

टिहरी में खाई में गिरा वाहन छह लोगों की मौत, चार घायल

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी से एक दर्दनाक हादसे की खबर  सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार 10 में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को बौराड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना का कारण तेज ढलान और घना कोहरा बताया जा रहा है।  शुक्रवार को ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर भमोरीखाल में चूड़ाकर्म संस्कार से तिखोन लौट रहा वाहन शाम करीब पौने चार बजे देवीधार के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Advertisements
Ad 29

जिससे वाहन के परखच्च्चे उड़ गए। वाहन में सवार 10 में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले चंबा के पास दम तोड़ दिया। तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि वाहन दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस और पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा।

सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि घायलों में एक गंभीर और तीन की स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कच्ची सड़क पर तेज ढलान और तीखा बैंड के साथ ही घना कोहरा भी वाहन दुर्घटना का कारण हो सकता है।

घायलों और मृतकों की सूची

मृतकों की सूची:
फूलचंद (42) पुत्र सब्बल सिंह निवासी ग्राम नेरी
गुड्डी देवी (36) पत्नी रमेश,
पार्वती देवी (65) पत्नी कंसर सिंह दोनों निवासी ग्राम बरनू,
नत्थे सिंह (60) पुत्र घ्यालू,
क्वांरा देवी (65) पत्नी इंद्र सिंह दोनों निवासी तिखोन
वीर सिंह (60) पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम डांगघायलों की सूची:
सूरत सिंह (65) पुत्र धूम सिंह,
राजेंद्र सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह,
लक्ष्मी देवी (50) पत्नी नरेंद्र सिंह
दर्शनी देवी (50) पत्नी गोविंद सिंह
(सभी निवासी ग्राम तिखोन)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button