Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

खिलाड़ी सुपरस्टार अक्षर कुमार ने बॉलीवॉल में आजमाए हाथ, देहरादून पुलिस के साथ खेला मैच

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार की शाम उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ मैत्री मैच खेलकर बिताई। इस दौरान अपने बीच पाकर प्रशंसकों और पुलिस जवानों में भारी उत्साह देखने को मिला।

देहरादून। बॉलीवुड के खिलाड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार की शाम उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ मैत्री मैच खेलकर बिताई। इस दौरान अपने बीच पाकर प्रशंसकों और पुलिस जवानों में भारी उत्साह देखने को मिला। अक्षय कुमार ने करीब दो घंटे तक जवानों के बीच रहे।

पुलिस लाइन देहरादून में एक शाम पुलिस जवानों के नाम कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने बॉलीवाल मैच पुलिस के जवानों के साथ खेला। मैच में अक्षय कुमार की टीम विजेता रही। इस मौके पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अभिनेता अक्षय कुमार का स्वागत किया। विजेता टीम को डीजीपी अशोक कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की। पुलिस जवानों और अधिकारियों की टीम ने एक मैत्री बॉलीवाल मैच खेला।

Advertisements
Ad 27

इसके बाद अक्षय कुमार ने मंच पर पहुंचकर दर्शकों का उत्साहवर्धन भी किया और किसी को निराश नहीं किया। अक्षय कुमार ने मंच से देशभक्ति गीत गाकर भी दर्शकों का दिल जीत लिया अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच हुए हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भी बाबा केदार के दर्शन भी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button