Breaking NewsNational

सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में 3 आतंकी मार गिराये, पढ़िये पूरी खबर

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में गुरुवार शाम से एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। इससे पहले गुरुवार सुबह बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 2 आतंकी ढेर कर दिए थे।

जम्मू-कश्मीर में इस महीने 15 एनकाउंटर में अब तक 44 आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों के मददगारों को पकड़ने का सिलसिला भी जारी है। बडगाम के नरबल इलाके में बुधवार को आर्मी और पुलिस ने कार्रवाई कर लश्कर-ए-तैयबा के 5 मददगारों को गिरफ्तार किया था। उनके पास एके-47 राइफल, 28 राउंड गोलियां और लश्कर-ए-तैयबा के 20 पोस्टर मिले थे।

बालाकोट में 3 संदिग्ध पैकेट मिले, हेरोइन होने का शक
मेंढर पुलिस ने दब्बी के जंगलों से गुरुवार को ये पैकेट बरामद किए। इन पर पाकिस्तान के लाहौर की एक दुकान का पता लिखा है।

Advertisements
Ad 29
इन तीन पैकेट का कुल वजन 1.5 किलो है।

 

26 दिन में 15 एनकाउंटर

तारीख जगह आतंकी मारे गए
1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा (शोपियां) 4
10 जून सुगू (शोपियां) 5
13 जून निपोरा (कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम (शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून बंदजू (पुलवामा) 2
25 जून सोपोर (बारामूला) 2
25-26 जून त्राल (पुलवामा) 1
 कुल 43

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button