Breaking NewsEntertainment

प्रियंका चोपड़ा ने बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई। मेट गाला 2017 में प्रियंका चोपड़ा का ट्रेंच कोट बहुत ही कम समय में ट्रेंड करने लगा है। मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट’स कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए हो रहे इस इवेंट में जब प्रियंका राल्फ लौरेन का डिजाईन किया हुआ यह ट्रेंच कोट पहने उतरीं तो सबकी निगाहें इनपर टिक गई। आपको बता दें कि इस ऑउटफिट से प्रियंका ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह ट्रेंच कोट दुनिया का सबसे लम्बा ट्रेंच कोट है।

लेकिन जहां फैशन की दुनिया और वेस्टर्न मीडिया प्रियंका के इस ऑउटफिट की तारीफों में लगे हुए हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे ट्रोल करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस ऑउटफिट को लोग अजब-गज़ब ढंग से ट्रोल कर रहे है। फोटोशोप की सहायता से इस बेहतरीन ऑउटफिट का लोग जम कर मज़ाक उड़ा रहे हैं।

लेकिन, जैसे हर सिक्के के दो पहलु होते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो प्रियंका की तारीफें करते नहीं थक रहे। और इन तारीफों के पुल बांधने वाले फैशन इंडस्ट्री और हॉलीवुड से जुड़े एक्सपर्ट्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button