Breaking NewsUttarakhand

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनसेवी अजय सोनकर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है, यह भगवान शिव का मुख्य पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ऊर्फ घोंचू भाई ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- ‘‘आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोले शंकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है, यह भगवान शिव का मुख्य पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने समस्त देशवासियों को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- महिलाओं के सम्मान, समानता, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर समस्त मातृशक्ति को मेरा हार्दिक अभिनंदन और प्रणाम एवं आप सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button