Breaking NewsUttarakhand

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर जनसेवी अजय सोनकर ने किया नमन

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि भारत के इतिहास में 10 मार्च एक महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। इस दिन समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर ऊर्फ घोंचू भाई ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। उनके द्वारा किये गये जनहित के कार्यों एवं समाज सुधार की दिशा में किये गये प्रयासों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 13

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि भारत के इतिहास में 10 मार्च एक महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। इस दिन समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को वर्तमान महाराष्ट्र में स्थित नायगांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने भारत और विशेषकर महाराष्ट्र में समाज सुधार आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में फुले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और बाल विवाह के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button