Breaking NewsUttarakhand

सेल्फी लेने के चक्कर में तेज बहाव में बही महिला, जानें आगे क्या हुआ

महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। टीम ने उसे बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देहरादून। सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला नेहा की सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद महिला नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना शनिवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में हुई। सीजन ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी किनारे एक महिला फोटो खींच रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरी। महिला के नदी में बहने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया।

Advertisements
Ad 29

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। टीम ने उसे बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा आर्य निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष थी। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद एक बार फिर नदी और जलस्रोतों के किनारे सेल्फी लेने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button