Bollywood News: इस हफ्ते दिखेगा टाइगर का एक्शन और मनोज बाजपेयी का चलेगा डंडा
सितंबर के पहले हफ्ते में 4 दमदार कहानियां रिलीज हो रही हैं। ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में आ रही ये फिल्म कमाल की होने वाली हैं।

मुंबई। सितंबर का महीना सिनेमाई दुनिया के लिए काफी खास है और पहले हफ्ते ही 4 कमाल की कहानियां रिलीज होने वाली हैं। इनमें से कुछ सिनेमाघरों में और कुछ ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। ये 4 कहानियां आपको काफी दिलचस्प लगेंगी जिसमें टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। साथ ही मनोज बाजपेयी का भी इंस्पेक्टर के रोल में डंडा चलने वाला है। आइये जानते हैं सितंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली 4 दमदार कहानियों की लिस्ट।
बागी-4 में दिखेगा टाइगर का एक्शन
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
टाइगर श्रॉफ के करियर में बागी फिल्म की सीरीज काफी खास है। अब इसका चौथा पार्ट यानी बागी-4 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कमाल का एक्शन देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही संजय दत्त भी दमदार रोल निभाते नजर आएंगे। साथ ही सोनम बाजवा को भी बागी-4 में देखने को मिलने वाला है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त दोनों का ही धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
द बंगाल फाइल्स में दिखेगा इतिहास
कहां होगी रिलीज-सिनेमाघर
द कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी ऐतिहासिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। कश्मीर में हुए नरसंहार को पर्दे पर जब विवेक अग्निहोत्री ने उतारा तो लोगों के आंसू फूट पड़े थे। अब विवेक एक बार फिर इतिहास के पन्नों में गोता लेकर लौटे हैं और फिल्म ला रहे हैं द बंगाल फाइल्स। ये फिल्म आजादी के समय ‘द डायरेक्ट एक्शन डे’ की कहानी बताने वाली है। इन फाइल्स में दंगों की वो कहानियां दबी हैं जिन्हें देखकर लोगों का खून खौलने वाला है। ये फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।
इंस्पेक्टर जेंडे में चलेगा मनोज बाजपेयी का डंडा
कहां होगी रिलीज-ओटीटी नेटफ्लिक्स
सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर भी मनोज बाजपेय की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे भी 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने इंस्पेक्टर का रोल निभाया है। ये कहानी पुलिस की वर्दी में उस हीरो की है जिसने सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को फिर से गिरफ्तार किया था, जब वो जेल की दीवारों से फरार हो गया था। अब ये फिल्म भी 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
उफ्फ ये सियाप्पा लगाएगी कॉमेडी का तड़का
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
डायरेक्टर अशोक जी की फिल्म उफ्फ ये सियाप्पा भी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म भले ही 2 बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है। लेकिन फिर भी अपनी कॉमेडी के लिए तारीफें बटोर रही है। फिल्म में सोहम शाह, नुसरत भरूचा और नोरा फतेही अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं।




