जीआरडी अकादमी प्रेमनगर में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई आयोजित
इस अवसर पर बोलते हुए जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि उनके विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाती है। साथ ही बच्चों के बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास के लिए समय-समय पर विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जाता है।

देहरादून। जीआरडी अकादमी प्रेमनगर में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक “विद्यालय में यूनिफार्म होनी चाहिए या नहीं” था, जिसमें दो टीमों का गठन किया गया था।

टीम (अ) पक्ष मे मिशेल, हरजोत, दक्ष, अक्षत, वान्या एवं आराध्या और टीम (ब) विपक्ष में अभ्या, प्रतीक, निधि, अहमद, अमन, सोनाक्षी ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के सभी बच्चों ने इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

स्कूल के बच्चों को वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए तैयार करवाने वाली शिक्षिकाएं अनिशा एवं नीलम थे। वहीं इस प्रतियोगिता को अनिल वरमोला ने जज किया।

इस अवसर पर बोलते हुए जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि उनके विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाती है। साथ ही बच्चों के बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास के लिए समय-समय पर विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जाता है। जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन होने के साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साह व मनोबल व बढ़ाया।
इस अवसर पर सिमरन, रश्मी, सारिका, सलोनी, दिव्या एवं मनीष आदि विधालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।




