Breaking NewsUttarakhand

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर

जीआरडी एकेडमी के प्रधानचार्य शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 27

जीआरडी एकेडमी के प्रधानचार्य शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान श्री सिद्धि विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट (SSET) द्वारा प्रदान किया गया है। डॉ. अभिनव कपूर को दिये गए सम्मान पत्र में श्री सिद्धि विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. एमके सेहगल एवं प्रबंधक डॉ. अमित सेहगल द्वारा डॉ. अभिनव कपूर के शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों सराहना की गई है।

गौरतलब है कि जीआरडी एकेडमी के प्रधानचार्य शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। डॉ. कपूर द्वारा किये जा रहे महान कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button