Breaking NewsUttarakhand

झूठे प्यार के जाल में फंसाकर लूटता रहा युवती की अस्मत

जसपुर। उत्तराखंड के जसपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया गया कि दोनों में पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल एक ही गांव के निवासी हैं। आरोप है कि 20 दिसंबर 2019 को युवक ने युवती से शादी करने को मना कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

Advertisements
Ad 27

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button