Breaking NewsUttarakhand

संसद पर हुए हमले की बरसी पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने शहीदों को किया नमन

डॉ. अभिनव कपूर ने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा- 'लोकतंत्र के मंदिर' भारत के संसद भवन पर आज ही के दिन वर्ष 2001 में हुआ कायराना आतंकी हमला राष्ट्र की स्वायत्तता, स्वाभिमान और लोकशक्ति पर नृशंस आघात था।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने संसद पर हुए हमले की 24वीं बरसी पर शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘‘13 दिसम्बर 2001 को संसद भवन पर आंतकी हमले में शहीद हुए अमर बलिदानियों को शत-शत नमन। देश की रक्षा हेतु आपका बलिदान अविस्मरणीय है।’’

Advertisements
Ad 26

इस मौके पर डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले की आज 24वीं बरसी है। आतंकवादियों ने 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हमला किया था। संसद पर हुए हमले को आज 24 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी इस कायराना आतंकवादी हमले की यादें भारतीयों के दिलो-दिमाग में ताज हैं। 24 साल पहले आज ही के दिन हुए इस हमले में नौ जवान शहीद हुए थे, जिसमें दिल्ली पुलिस के पांच जवान शामिल थे। वहीं, हमला करने वाले सभी पांच आतंकी भी मारे गए थे।

डॉ. अभिनव कपूर ने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा- ‘लोकतंत्र के मंदिर’ भारत के संसद भवन पर आज ही के दिन वर्ष 2001 में हुआ कायराना आतंकी हमला राष्ट्र की स्वायत्तता, स्वाभिमान और लोकशक्ति पर नृशंस आघात था। इस हृदय विदारक घटना में अपने प्राणों की आहुति देकर संसद की गरिमा और राष्ट्र की रक्षा करने वाले अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button