Breaking NewsSports

Virat Kohli: IPL के इतिहास में विराट कोहली ने रचा महाकीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन पूरे करते ही इतिहास रच दिया। विराट IPL में 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

Virat Kohli: IPL 2026 में एक बार फिर विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसके आसपास भी पहुंचना किसी अन्य खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल होगा। दरअसल, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली IPL के इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। अपने 275वें IPL मैच में खेल रहे कोहली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने RCB की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया। कोहली ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 6732 गेंदों का सामना किया। विराट कोहली का यह रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि वह क्यों टी20 क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

टॉप रन स्कोरर में सबसे आगे

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में कोहली पहले स्थान पर हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल का नाम आता है। रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि शिखर धवन 222 मैचों में 6700 से ज्यादा रन बनाकर अपना IPL करियर समाप्त कर चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने 184 मैचों में 6500+ रन बनाए हैं और वह विदेशी बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। वहीं केएल राहुल के नाम 153 मैचों में 5500+ रन दर्ज हैं।

Advertisements
Ad 27

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 9012 रन
  • रोहित शर्मा – 7183 रन
  • शिखर धवन – 6769 रन
  • डेविड वॉर्नर – 6565 रन
  • केएल राहुल – 5580 रन
  • सुरेश रैना – 5528 रन

 

DC के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली

विराट कोहली के पास दिल्ली के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका था, हालांकि उससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 76 रनों का लक्ष्य 6.3 ओवर में हासिल करने में कामयाब रही। अगर वह इस मुकाबले में कुल 27 रन बना लेते, तो वह T20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाते। फिलहाल उनके नाम दिल्ली के खिलाफ 34 मैचों में 1184* रन हैं। इस सीजन अगर दोनों टीमों का प्लेऑफ में सामना होता है, तो विराट कोहली यह कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button