Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों के काम और उनकी मेहनत को सम्मानित करना है और लोगों में यह जागरूकता फैलाना है कि देश के लिए किसान कितने महत्वपूर्ण हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को ‘किसान दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसानों को समर्पित ‘किसान दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान कल्याण के लिए आजीवन समर्पित स्व. चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 27

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हर साल 23 दिसंबर का दिन भारत में किसान दिवस के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी मनाई जाती है। सरकार ने कृषि क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान और किसानों के कल्याण के लिए 2001 में उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों के काम और उनकी मेहनत को सम्मानित करना है और लोगों में यह जागरूकता फैलाना है कि देश के लिए किसान कितने महत्वपूर्ण हैं। देश के अन्नदाता सभी किसान भाईयों को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button