स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- स्वामी दयानंद सरस्वती ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आर्य समाज के संस्थापक व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागृति लाने वाले महान समाज सुधारक, महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन। राष्ट्र व समाज के पुनर्जागरण के लिए उन्होंने जो अतुलनीय कार्य किया है, वह सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।




