Breaking NewsUttarakhand

सीएम धामी के मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान पर प्रीतम सिंह ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, तो अब मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले को ले आई।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस भवन में मीडिया से वार्ता में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस पर लगाया यह झूठा आरोप है। यदि किसी ने हरीश रावत का इस पर बयान दिखा दिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

प्रीतम ने कहा कि जब वर्ष 2002 में कांग्रेस सरकार बनी शैक्षिक संस्थान के लिए भूमि लीज पर दी गई थी। जो सरकार देती आई है, लेकिन कोई अडानी व अंबानी को जमीन देता है तो कोई कुछ नहीं कहता। आरोप लगाया कि सरकार ने डाकपत्थर में कौड़ियो के दाम पर जमीन बेचने का काम किया है।

Advertisements
Ad 29

जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में भी अरबों की संपंत्ति को कौड़ियो के दाम पर दिया गया। आरोप लगाया कि इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। कहा- भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, जो अब मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले को ले आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button