महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, अपने शौर्य से इस वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले अमर-अजर सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी के चरणों में कोटिशः नमन।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- महान क्रांतिकारी, भारत माँ के सपूत एवं वीर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनके संघर्ष और बलिदान को हम भारतवासी कभी भुला नहीं सकते। हम पूरी निष्ठा से उनके दिखाए हुए मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि मां भारती के लाल चंद्रशेखर आजाद जी को याद कर आज भी देशवासियों का सीना गर्व से फूल जाता है। आजाद जी को आजाद भारत से कम कुछ भी स्वीकार नहीं था। उनका बलिदान हमें मातृभूमि की सेवा में अपना सब कुछ अर्पण करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि अपने शौर्य से इस वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले अमर-अजर सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी के चरणों में कोटिशः नमन।




