Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारतवर्ष पर्वो, त्योहार का देश माना जाता है। हमारे महापुरुषों ने समाजिक समरसता व भाईचारा बनाये रखने के लिये विभिन्न त्योहारों की परम्परा शुरू की जिसे हम विभिन्न प्रतीकों के रूप में मनाते हैं। होली का पर्व अन्य त्योहार से अलग होता है जिसे हम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाते है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देशवासियों को “होली” के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को एकता, समरसता, आपसी प्रेम, स्नेह एवं भाईचारे के प्रतीक पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का ये पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही कामना है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतवर्ष पर्वो, त्योहार का देश माना जाता है। हमारे महापुरुषों ने समाजिक समरसता व भाईचारा बनाये रखने के लिये विभिन्न त्योहारों की परम्परा शुरू की जिसे हम विभिन्न प्रतीकों के रूप में मनाते हैं। होली का पर्व अन्य त्योहार से अलग होता है जिसे हम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाते है और बुराई रूपी होलिका को जलाकर खुशियाँ मनाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होली का त्योहार भक्त प्रहलाद और उनकी बुआ होलिका को लेकर आदिकाल से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा- रंगों का महापर्व होली आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं ढेर सारी खुशियां लेकर आये ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button