Breaking NewsUttarakhand

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, राष्ट्र गौरव 'हिंदवी स्वराज' के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत की आस्था और अस्मिता के रक्षक, अपनी रणनीति व पराक्रम से मुगल आक्रांताओं को भयाक्रांत करने वाले न्याय प्रिय शासक, ‘हिन्दवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, राष्ट्र गौरव ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग-युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button