Breaking NewsUttarakhand

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

213 किलोमीटर लंबा, छह लेन का पूर्ण एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

देहरादून। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन कर दिया। इसी के साथ दोनों शहरों के बीच 6 घंटे का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे का रह गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से देहरादून आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का बहुत बड़ी हिस्सा यूपी से गुजरता है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राजमार्ग-एक्सप्रेसवे देश की भाग्य-रेखाएं हैं

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भविष्य बताने वाले होते हैं, वे हथेली की रेखाओं को पढ़कर किसी व्यक्ति का भविष्य बताते हैं। लेकिन अगर मैं इस बात को, इस संदर्भ को देश के जीवन से जोड़ूं, तो देश की भाग्य-रेखा क्या है? ये हैं हमारी सड़कें, हमारे राजमार्ग, हमारे एक्सप्रेसवे, हमारे हवाई मार्ग, हमारे रेल मार्ग और हमारे जल मार्ग। यही हमारे देश की भाग्य-रेखाएं हैं, और पिछले एक दशक से, हमारा देश एक विकसित भारत बनाने के लिए विकास की ऐसी ही भाग्य-रेखाएं गढ़ने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button