Breaking NewsEntertainment

कंगना रनौत बनेंगी ‘इंदिरा गांधी’, फिल्म को लेकर दिया बड़ा बयान

मुंबई। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनने वाली एक अगली फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना ने फिल्म के बायोपिक न होने की पुष्टि की है और यह भी बताया है कि कई नामी-गिरामी सितारे इस आगामी परियोजना का हिस्सा होंगे।

Kangna Ranaut

अपने कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कंगना ने कहा है, “हां, हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण में है। यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य फिल्म है। इस पॉलिटिकल ड्रामा से मेरी पीढ़ी को वर्तमान भारत के सामाजिक-राजनीति परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी।”

 

Advertisements
Ad 29

 

उन्होंने आगे बताया, “कई नामी-गिरामी कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे और बेशक भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित नेता के किरदार को निभाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म एक किताब पर आधारित है, हालांकि यह कौन सी किताब है इसका उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया।

कंगना फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और साईं कबीर इसके कहानीकार और पटकथा लेखक होंगे। वह इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे।

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो कंगना की ‘थलाइवी’ रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा वो ‘तेजस’, ‘धाकड़’ जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। हाल ही में उन्होंने ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ का भी ऐलान किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button