Breaking NewsUttarakhand

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित यह अधिनियम मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाएगा।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आयोजित नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज हमारी मातृशक्ति गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है, यह नए भारत की बदलती तस्वीर है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला युगांतकारी संकल्प है।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित यह अधिनियम मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाएगा। यह केवल प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने का ऐतिहासिक प्रयास है।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या एवं कैंट क्षेत्र की विधायक सविता हरबंस कपूर आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button