Breaking NewsUttarakhand

जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है वंशिका सोनकर ने

पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे जनता की सेवा करने के लिए ही पार्षद बनी हैं और लोगों की तकलीफों को दूर करना ही उनका लक्ष्य है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने जनसेवा के कार्य करके लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के लिए वे निरन्तर जनहित से जुड़े कार्य कर रही हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर जनता की तकलीफों को दूर करने की सभी मुमकिन कोशिशें कर रही हैं। पीड़ित जनता के दुःख-दर्द के बारे में जानकर वे एक आवाज़ पर चली आती हैं और जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास करती नज़र आती हैं। अपने अभी तक के कार्यकाल के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाये हैं, जिससे क्षेत्र की जनता ने काफी राहत महसूस की है।

अपने इसी प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में लगातार निर्माण, विकास व जनहित के कार्य करवा रही हैं। उनका उद्देश्य इंदिरा कॉलोनी वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाना है। यही नहीं वार्ड के विकास को लेकर वे क़ई महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी कार्य कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा। पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे जनता की सेवा करने के लिए ही पार्षद बनी हैं और लोगों की तकलीफों को दूर करना ही उनका लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button