Breaking NewsEntertainment

‘हेरा फेरी’ के प्रड्यूसर को 3 महीने जेल की सजा, पढ़ें ये खबर

मुंबई। बॉलीवुड की ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ जैसी कई हिट फिल्मों के प्रड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें यह सजा वित्त वर्ष 2009-10 के लिए तय समयसीमा के अंदर टीडीएस का पेमेंट न कर पाने के लिए सुनाई गई है।

अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर एस सरकले ने नाडियाडवाला को इनकम टैक्स ऐक्ट के अधिनियमों के तहत दोषी पाया और उन्हें 8.56 लाख रुपये टीडीएस के पेमेंट में देरी के लिए तीन महीने की कड़ी जेल की सजा सुनाई।

Advertisements
Ad 29

बता दें कि एक इनकम टैक्स अधिकारी ने साल 2014 में फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी के मुताबिक, नाडियाडवाला ने तय समयसीमा के अंदर टीडीएस का भुगतान न कर पाने की कोई वजह नहीं बताई।

वहीं जब इस बारे में नाडियाडवाला से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह कहते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया की मामला अभी कोर्ट में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button