Breaking NewsUttarakhand

रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा, ये हैं नई क़ीमतें

देहरादून। गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से इज़ाफ़ा हुआ है। घरेलू सिलिंडर छह रुपये तो कामर्शियल 22 रुपये महंगा हो गया है। रसोई गैस के लिए 30 अप्रैल तक 724 रुपये देने पड़ रहे थे। अब एक सिलिंडर के लिए 730 रुपये देने पड़ेंगे।

सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के खाते में 233 रुपये 98 पैसे सब्सिडी जाएगी, जबकि नॉन सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Advertisements
Ad 29

कामर्शियल सिलिंडर के लिए 30 अप्रैल तक 1343 रुपये देने पड़ रहे थे, अब कामर्शियल सिलिंडर के लिए 1365 रुपये 50 देने होंगे। गैस की बढ़ी कीमतें एक मई से प्रभावी हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button