Breaking NewsUttarakhand

सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर को समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने एवं विशेष योगदान देने के लिए विभिन्न संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने एवं विशेष योगदान देने के लिए पहचाने जाते हैं।

गौरतलब है कि डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. कपूर ने अपनी संस्था ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के तहत आम लोगों की मदद करते हुए अनेक जनसेवा के कार्य करवाए हैं। यही नहीं वे निर्धन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया करवाने के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर को समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने एवं विशेष योगदान देने के लिए विभिन्न संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा सम्मानित भी किया गया है। डॉ. अभिनव कपूर को ये सभी सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे इन महान कार्यों व उपलब्धियों के चलते ही प्रदान किये गये हैं। वर्तमान में वे जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में प्रधानाचार्य के पद पर रहकर सेवाएं दे रहे हैं।

बताते चलें कि डॉ. अभिनव कपूर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। अपनी इसी कोशिश के चलते उन्होंने अपने यमुना कॉलोनी वार्ड के भीतर कुम्हार मंडी, ईदगाह में आमजन की सुविधा हेतु कईं तरह के कैम्प लगवाए। इन कैम्प के ज़रिए सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। वहीं समय-समय पर वे मीडिया के माध्यम से आमजन की समस्याओं को भी उठाते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button