Breaking NewsSports

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी

जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें पिछली बार के जीते गए गोल्ड मेडल की संख्या की बराबरी कर ली है।

जापान के आईची नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अब तक ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें साल 2022 में हुए हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स में जीते गए कुल 28 गोल्ड मेडल की संख्या को बराबरी करने में कामयाबी मिली है। मेडल टैली में अभी भारत चौथे नंबर पर है, जिसमें उसके नाम कुल 106 मेडल दर्ज हो चुके हैं, इसमें 28 गोल्ड के अलावा 34 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। ऐसे में अब यह उम्मीद की जा सकती है कि हांगझोऊ में जीते गए रिकॉर्ड कुल मेडल की संख्या को पार करने में भी कामयाबी मिलेगी जिसमें 111 मेडल जीतने में सफलता मिली थी और इसको पार करने के लिए अब सिर्फ 7 मेडल और जीतने हैं।

5वें दिन दिखा नवीन शिवकुमार और संदीप का कमाल

पैरा एशियन गेम्स में 23 अक्टूबर का दिन भारत एथलीटों के लिए शानदार रहा जिसमें दिन का पहला मेडल पैरा बैडमिंटन में महिला सिंगल्स SH6 कैटेगिरी में आया और इसमें नित्या श्री ने सिल्वर पदक अपने नाम किया। इसके बाद पुरुष पैरा बैडमिंटन के इवेंट में नवीन शिवकुमार ने SL4 कैटेगिरी में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। पैरा एथलेटिक्स में निमिषा सुरेश ने महिला लॉन्ग जंप T47 कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर (T44) में फाइनल रेस इवेंट में रिकॉर्ड 52.28 सेकेंड में पूरा करने के साथ गोल्ड मेडल जीता और इतिहास रच दिया, जबकि अजय ने 400 मीटर T64 कैटेगिरी रेस में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। शूटिंग में भी 5वें दिन मेडल आया जिसमें महिला 50m राइफल 3 पोजीशन SH1 कैटेगिरी में मोना का कमाल देखने को मिला जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Advertisements
Ad 29

नितेश-थुलसिमथी ने मिक्स्ड डबल्स में जीता सिल्वर मेडल

नितेश कुमार और थुलसिमथी मुरुगेसन ने मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 कैटेगरी में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया, जिसमें गोल्ड मेडल मुकाबले में उनका सामना पैरालंपिक चैंपियन लीनी रात्री ओकिला और हिकमत रमदानी से हुआ जहां उनको तीन सेटों तक चले मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसमें नितेश-थुलसिमथी ने पहला सेट 21-11 से अपने नाम किया था, लेकिन अगले दो सेट में उनको 21-19 और 21-14 से हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button