Breaking NewsNational

दिल्ली में बन रही थी नकली ENO और Nescafe, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

दिल्ली के मधु विहार इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर ईनो और नेस्कैफे की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। फैक्ट्री में दो मशीनें लगी थीं और धड़ाधड़ ईनो और नेस्कैफे पैक किए जा रहे थे। पुलिस ने 20 लाख का माल जब्त किया है। देखें वीडियो...

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे नकली ENO और नकली Nescafé कॉफी बनाने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मधु विहार इलाके में छापा मारकर दो अवैध यूनिट पकड़ीं, जहां नकली ENO पाउडर और फर्जी Nescafé कॉफी तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। इस कार्रवाई में करीब ₹20 लाख का माल जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये नकली सामान थोक और रिटेल बाजारों के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा जा रहा था। खास बात यह है कि नकली ENO आम लोगों की सेहत से जुड़ा प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल गैस, एसिडिटी और अपच में किया जाता है। ऐसे में इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।

देखें वीडियो

पुलिस टीम ने मौके से 3 पैकिंग मशीनें, करीब 1 लाख तैयार ENO सैशे, करीब 50 हजार नकली कॉफी सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, एसिड से भरे ड्रम, पैकिंग रोल, स्टिकर, कार्टन और अन्य सामान बरामद किया। इस फैक्ट्री में दो मशीनें लगी हुई थीं, जिसमें धड़ाधड़ ईनो और नेस्कैफे के पैक तैयार किए जा रहे थे। वीडियो देखकर आप भी ईनो और नेस्कैफे पीने से पहले दस बार सोचेंगे।

देखें वीडियो

Advertisements
Ad 27

 

नकली उत्पाद बनाकर बेचा जा रहा था

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों उत्तम दास, पपाई दास उर्फ पंकज, नितिन भारद्वाज और संजय बंसल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों फ्लैट किराये पर लेकर पिछले दो महीने से यह धंधा चल रहा था। नितिन भारद्वाज फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके से पकड़ लिया। बाद में संजय बंसल को भी कश्मीरी गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जांच के बाद साफ किया कि बरामद ENO और कॉफी प्रोडक्ट्स उनकी कंपनी के नहीं हैं। न तो इन्हें कंपनी ने बनाया और न ही आरोपियों को कोई अधिकृत लाइसेंस दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button