Breaking NewsUttarakhand
अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम खंडूरी से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की कुशलक्षेम जानी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।




