Breaking NewsUttarakhand

नाले में मिला युवक का शव

देहरादून। राजधानी देहरादून में तुन्तुवाला के पास नाले से युवक का शव बरामद किया गया। वह गार्ड की नौकरी करता था। माना जा रहा है कि शराब के नशे में वह नाले में गिरा।

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आईएसबीटी क्षेत्र में तुन्तुवाला के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पटेलनगर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

Advertisements
Ad 27

मृतक की पहचान दीपक (40 वर्ष) पुत्र महामन निवासी तुन्तुवाला के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बदाया कि दीपक शराब पीने का आदी था। संभवत: रात को नशे की हालत में नाले में गिर गया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button