Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व के द्वारा प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढाया है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- ‘‘उत्तराखंड के लोकप्रिय एवँ यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं।’’

Advertisements
Ad 29

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व के द्वारा प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढाया है। ये मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि वर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर आज प्रदेश की जनता पूरा भरोसा जता रही है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में पुनः विजयी पताका फहराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button