Breaking NewsSports

किक्रेटर वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी टेंशन, ये है बड़ी वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में भी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल है। संजू सैमसन की धमाकेदार पारी में उनकी मुश्किल ​बढ़ा दी है।

Cricket News: वैभव सूर्यवंशी अफगा​निस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में एक भी मैच अब तक नहीं खेल पाए हैं। इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले के बाद उनकी टेंशन और बढ़ गई है। हालात देखकर तो ऐसा नहीं लगता कि उन्हें तीसरे टी20 मैच में भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिला पाएगा। संजू सैमसन ने दूसरे टी20 मैच में जिस तरह की आक्रामक बैटिंग की है, उसके बाद उन्हें बाहर तो नहीं जाना चाहिए। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

सीरीज के पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे संजू सैमसन

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भी जीत लिया है, इसके साथ ही सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा हो गया है। हालांकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच अभी बाकी है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन केवल दस ही रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की कोशिश की और वे अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद आशंका जताई जाने लगी थी कि उन्हें दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर विश्ववास जताया और दूसरे मैच भी उन्हें खेलने का मौका मिला। इस अवसर का संजू ने भरपूर फायदा उठाया।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में संजू ने ठोक दिए 22 बॉल पर 57 रन

Advertisements
Ad 29

संजू सैमसन ने दूसरे मैच में थोड़ी धीमी शुरुआत की। पहली दस बॉल पर उन्होंने केवल आठ ही रन बनाए थे। इसके बाद पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने धमाका करना शुरू किया। इस ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। वे अचानक से 15 बॉल पर 27 रन बना चुके थे। इसके बाद वे लय में आ गए और छठे ओवर में उन्होंने फिर से धमाका किया। इसमें उन्होंने दो चौके और दो छक्के ठोक दिए। संजू 19 बॉल में 47 रन बना चुके थे। इस बीच सातवें ओवर में अभिषेक शर्मा राशिद खान का शिकार बन गए। लेकिन ​फिर भी संजू नहीं रुके। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि इसी ओवर में वे भी आउट हो गए। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने केवल 22 बॉल पर 57 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और चार छक्के आए।

वैभव सूर्यवंशी को आखिरी मैच में भी बैठना पड़ सकता है बाहर

अब​ इस तरह की बल्लेबाज के बाद भी संजू आखिरी मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे, इसकी संभावना ना के बराबर है। दूसरे मैच में भले ही अभिषेक शर्मा का बल्ला ना चला हो, लेकिन पहले मैच में वे भी अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को तीसरे और आखिरी मैच में भी प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना होगा। यानी वैभव का भारत में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का जो सपना है, वो अभी पूरा होते हुए नजर नहीं आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button