Breaking NewsUttarakhand
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जाम में फंसे वाहन, पढ़िए पूरी खबर
गौरतलब है कि देहरादून-दिल्ली के बीच एक्सप्रेसवे बनने के बाद अब दोनों राजधानियों के बीच यात्रा के समय में कमी आई है, जिस वजह से पर्यटकों को काफी राहत मिली है।

देहरादून। वीकेंड शुरू होते बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं। ऐसे में राजधानी देहरादून में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे दून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भी जाम लग गया। दून से मोहंड तक सैलानियों के वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
गौरतलब है कि देहरादून-दिल्ली के बीच एक्सप्रेसवे बनने के बाद अब दोनों राजधानियों के बीच यात्रा के समय में कमी आई है, जिस वजह से पर्यटकों को काफी राहत मिली है।
वहीं इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों के जरिए कम समय में आसानी से लोग देहरादून पहुँच रहे हैं, जिस वजह से यहाँ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।