Breaking NewsUttarakhand

राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस पर जनसेवी वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, आज के दिन ही वर्ष 1998 में देश के पूर्व प्रधनमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने सफल पोखरण परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश के सभी वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा समस्त देशवासियों को ‘‘राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 27

वंशिका सोनकर ने कहा कि आज के दिन ही वर्ष 1998 में देश के पूर्व प्रधनमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने सफल पोखरण परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। इस घटना के बाद भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों की श्रेणी में स्थापित हो गया था।

वंशिका सोनकर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर पुनः ये संकल्प लें कि आधुनिक, शक्तिशाली और समर्थ भारत बनाने के लिए हर युवा अपने सामर्थ्य को भारत के सामर्थ्य का हिस्सा बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button