Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने औ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने औ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मई तक प्रदेश भर में मौसम बदला रहने के आसार है।

मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाए तेवर

मई की शुरुआत से अभी तक बीच-बीच में बदलने मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। रुक-रुक कर हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों की बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ा। खासकर मैदानी इलाकों में लेकिन शुक्रवार को मौसम खुला तो गर्मी ने आंख दिखाई।

हालांकि आंकड़ों की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। चटक धूप खिलने से दिन के समय तपिश का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते-होते हवाएं चलने लगी तो रात का मौसम सुहावना हो गया। उधर पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button