Breaking NewsUttarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित चंद्रशेखर सिंह जी का संघर्षपूर्ण जीवन, निर्भीक नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रखर राजनेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन! उनका व्यक्तित्व लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा का पर्याय था। उनका सादगीपूर्ण और सिद्धांतनिष्ठ जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रखर वक्ता, लोकप्रिय जननेता, जननायक एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी सड़क से लेकर सदन तक उपेक्षितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज बने रहे। उनकी सादगी, वैचारिक दृढ़ता और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता देश के लोकतंत्र को आज भी राह दिखाती है। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित चंद्रशेखर सिंह जी का संघर्षपूर्ण जीवन, निर्भीक नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button