Breaking NewsNational

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खुलासा, चंदा देने वालों से आरोपी ऐंठते थे पैसे

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं तो वहीं, अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खुलासा भी सामने आ गया है।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद काटने के मामले का भी खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आई है कि आरोपी फर्जी रसीद के माध्यम से चंदा देने वालों से पैसे भी ऐंठते थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर राम मंदिर के नाम पर बनाई गई पुरानी फर्जी चंदे की रसीद बुक भी बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि आरोपी न केवल चंदा चोरी करते थे बल्कि कई बार रसीद काट कर चंदा देने वालो से पैसे भी ऐंठ लेते थे।

पुरानी रसीद बुक बरामद

आरोपियों के पास से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी रसीद बुक भी मिली है। सूत्रों के अनुसार, शुरआत में टिन्नू यादव, लव कुश, करुणेश अनुकल्प और तमाम गिरफ्तार आरोपी से जब कोई मंदिर में दान देने की इच्छा जताता तो ये लोग रिसीविंग के तौर पर ये रसीद दे देते थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब इन रसिदो को वेरिफाई कर रही है।

आरोपियों को उनके ठिकाने पर लेकर गई पुलिस

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच ने तेज गति से जारी है। बुधवार को अयोध्या पुलिस तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल से निकली है। पुलिस अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे को जेल से निकालकर उनके ठिकाने पर लेकर गई है। तीनों आरोपियों से चढ़ावा चोरी से जुड़े सामान की बरामदी कराने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों से बैंक में जमा रकम को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने चढ़ावा चोरी से क्या क्या खरीदा। कहां-कहां जमीन ली, उसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ

पुलिस के निशाने पर अनुकल्प मिश्रा की हाल ही में खरीदी गई प्रॉपर्टीज भी हैं। पुलिस अनुकल्प को उसके नए घर और गाड़ी को लेकर भी पूछताछ करेगी। जरूरत पड़ने पर इन जगहों की तलाशी भी ली जाएगी। इससे पहले पुलिस ने जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ की थी। इस पूछताछ कई खुलासे हुए हैं। इसीलिए, अब तीनों को पुलिस जेल से बाहर निकालकर अपनी रिमांड में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button