Breaking NewsUttarakhand

हेमंत द्विवेदी के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस क्लब पहुंचे गणेश गोदियाल

गोदियाल ने कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष के आरोप हैं कि आरोपी कर्मचारी को मेरे के कार्यकाल में नियुक्त किया गया। यदि कोई कर्मचारी बाद में अनियमितता करता है कि उसकी जिम्मेदारी नियुक्ति करने वाले की नहीं हो सकती।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें सार्वजनिक बहस की चुनौती दी। उन्होंने चुनौती दी थी कि आज 12.30 बजे प्रेस क्लब में बहस के लिए वह मौजूद रहेंगे। गोदियाल आए भी, लेकिन हेमंत द्विवेदी नहीं आए।

गोदियाल ने कहा, किसी भी मामले में आरोपी की ओर से लगाए जाने वाले अतीत के आरोप निराधार होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को वैयक्तिक सहायक पद पर बीकेटीसी के देहरादून कार्यालय में तैनात किया गया था। लेकिन बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने निजी सचिव के रूप में बदरीनाथ मंदिर में तैनात कर दिया। साथ ही मंदिर के चढ़ावे की गणना में लगा दिया। कहा, आरोप लगाने से बीकेटीसी अध्यक्ष बच नहीं सकते हैं।

गोदियाल ने कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष के आरोप हैं कि आरोपी कर्मचारी को मेरे के कार्यकाल में नियुक्त किया गया। यदि कोई कर्मचारी बाद में अनियमितता करता है कि उसकी जिम्मेदारी नियुक्ति करने वाले की नहीं हो सकती। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री धामी भी नियुक्तिपत्र वितरित कर रहे हैं, भविष्य में यदि इनमें से कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो क्या मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button