Breaking NewsUttarakhand

भारी बारिश के बीच जंगल में फंसे छह छात्र, SDRF ने किया रेस्क्यू

बारिश के बीच ट्रैकिंग के दौरान छह छात्र मुश्किल में पड़ गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ता बंद हुआ तो सभी जंगल में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने चुनौतीपूर्ण रास्ते पर करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।

देहरादून। जनपद देहरादून में हो रही भारी बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे यूपीईएस के छह छात्रों को एसडीआ एफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। छात्र ट्रैकिंग के लिए मिसरास पट्टी के थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और सभी छात्र जंगल में फंस गए।

छात्रों के फंसे होने की सूचना मिलने पर डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम क्षेत्र और नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रेस्क्यू टीम को करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Advertisements
Ad 29

रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीईएस के हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। एस डी आर एफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बारिश के मौसम में पर्यटकों और छात्रों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही ट्रैकिंग या अन्य गतिविधियों के लिए निकलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button