Breaking NewsEntertainment

Bollywood News: शूटिंग करते-करते गले में अटक गई नोज रिंग, बिगड़ी शहनाज गिल की हालत

शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म के सेट पर काफी बुरे हाल में नजर आ रही हैं। दरअसल, शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के गले में नोज रिंग अटक गई, जिससे उनका गला चोक हो गया और वह काफी परेशान हो गईं।

मुंबई। शहनाज गिल अब सबसे पॉपुलर सेलेब्स में से एक बन चुकी हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। फिल्मी दुनिया में भी शहनाज लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस बीच सना ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। वीडियो में शहनाज चोक सी लग रही हैं और लगातार खांस रही हैं, वहीं को-स्टार सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं। शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बारे में बताया है।

शहनाज गिल के गले में फंसी नोज रिंग

शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान उनके गले में नोज रिंग फंस गई, जिससे वह चोक हो गईं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के बारे में बताया औरकहा कि एक इंटेंस सीन की शूटिंग के दौरान उनकी नोज रिंग गलती से उनके गले में चली गई। लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और अपना शॉट पूरा किया। वीडियो में शहनाज अपने गले से नोज रिंग निकालने की कोशिश करती दिख रही हैं और बेचैन सी लग रही हैं। ऐसे में सौरभ को उनकी हेल्प करते देखा जा सकता है।

शहनाज गिल ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘वीडियो से पहले… छोटी सी बिहाइंड द सीन स्टोरी। आपमें से कई ने मुझे नथनी वाला वीडियो शेयर करने के लिए कहा था।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस सना की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सना, सेहत पहले आती है। आप अपना ख्याल रखिए, आप बहु खास हैं।’ एक अन्य लिखता है- ‘सना, बी केयरफुल। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। अपना ध्यान रखो।’ एक और लिखता है- ‘मैं काम के प्रति आपके प्यार और पेशन की तारीफ करती हूं, लेकिन अपना ध्यान भी रखो।’ एक और फैन ने लिखा- ‘हे भगवान, अपना ख्याल रखो सना। उम्मीद है आप ठीक होंगी।’

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में शहनाज गिल

बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ती खूब पसंद की गई थी। शो के बाद भी दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाता था। हालांकि, सितंबर 2021 को अभिनेता का निधन हो गया। अब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के 5 साल गुजर जाने के बाद शहनाज का नाम एक्टर और डांसर राघव जुयाल के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, दोनों पहले अपनी डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। लेकिन, हाल ही में राघव जुयाल के जन्मदिन पर शहनाज की उपस्थिति और दोनों की नजदीकियों ने फिर डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी। इस दौरान शहनाज और राघव हाथों में हाथ थामे नजर आए और फिर कार में बैठते समय भी राघव उनकी मदद करते दिखे। पार्टी में दोनों की नजदीकियां देखने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button