Breaking NewsSports

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रचा ये बड़ा ऐतिहासिक कीर्तिमान

वर्ल्ड क्रिकेट में युवा सनसनी के तौर पर पहचाने जाने वाले भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान दर्ज करवा लिया है, जिसमें वह अब टी20 क्रिकेट इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत 14 नवंबर से हो गई है, जिसमें पहली बार बिहार टीम की कप्तानी संभाल रहे युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब टॉस के लिए मैदान पर सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में उतरे तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया। वैभव सूर्यवंशी अब वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। हालांकि बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से मुकाबला कुछ खास नहीं रहा जिसमें वह 12 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वैभव ने 15 साल 232 दिन की उम्र में संभाली कप्तानी

बिहार की जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का ऐलान हुआ था तो उसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपने का बड़ा फैसला लेने के साथ सभी को चौंका जरूर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 232 दिन की उम्र में बतौर कप्तान अपनी शुरुआत करने के साथ क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में T20 फॉर्मेट में पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था। ऐसे में अब वैभव इस रिकॉर्ड को चकनाचूर करने के साथ उसे अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं। वहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में वैभव से पहले सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महिपाल लोमरोर के नाम पर था जिन्होंने साल 2018 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए 18 साल 67 दिन की उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था।

Advertisements
Ad 29

वैभव ने सिर्फ इसी मैच के लिए संभाली है कप्तानी

वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ एक ही मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार क्रिकेट संघ के चीफ सेलेक्टर हरविंदर सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वैभव केवल पहले मैच में ही टीम की कप्तानी करने के लिए उपलब्ध थे, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। उनके जाने के बाद टीम की कमान उप-कप्तान सूरज कश्यप संभालेंगे। दरअसल वैभव केवल पहला मैच ही खेल पाएंगे, क्योंकि इसके बाद वे इंडिया ‘ए’ टीम की तरफ से इमर्जिंग एशिया कप खेलने के लिए कतर रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button