Breaking NewsUttarakhand
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रुचि भट्ट के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों। आपका नेतृत्व, समर्पण और सेवा भाव निरंतर समाज को प्रेरित करता रहे।




