Ajab-GajabBreaking NewsNational

श्मशान घाट में हुई रहस्यमयी घटना, पूरी खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

लुधियाना में एक चिता पर बकरे की खोपड़ी, मिठाई और शराब की बोतल मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की चिता जलाने के बाद अगले दिन वहां पर संदिग्ध सामान मिला है। आरोप है कि अगले दिन परिजन जब अस्थियां लेने पहुंचे तो उन्हें चिता पर बकरे की खोपड़ी, मिठाई और शराब की बोतलें मिलीं। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक व्यक्ति को जाता हुआ देखा गया। फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

चिता पर मिली बकरे की खोपड़ी

दरअसल, जगराओं के गांव लीला मेघ सिंह में उस समय माहौल गरमा गया, जब 45 वर्षीय जगदीप सिंह के अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन शुक्रवार को परिजन अस्थियां चुनने श्मशान घाट पहुंचे। वहां चिता पर मरे हुए बकरे का सिर/खोपड़ी, शराब की बोतलें, लड्डू के डिब्बे और कुछ संदिग्ध सामान रखा मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने श्मशानघाट की सड़क पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक कार श्मशानघाट की ओर आती-जाती दिखाई दी। ग्रामीणों ने कार की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति के रूप में करने का दावा किया। इसके बाद लोगों ने इसे कथित तांत्रिक क्रिया या अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधि बताते हुए रोष जताया और कुछ लोग लाठियां लेकर भी मौके पर पहुंच गए।

Advertisements
Ad 29

एक व्यक्ति को पकड़ा गया

सूचना मिलने पर थाना सिधवां बेट के SHO अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि जब पुलिस उसे थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया, मगर पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ शांत हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि गांव के श्मशानघाट में इस तरह की यह पहली घटना है। उन्होंने मांग की कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। SHO अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव लीला में इस तरह की घटना हुई है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button