Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं ‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ: डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को शत-शत नमन। अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड हमें मिल पाए, ऐसी आशा है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं ‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आस्था, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शौर्य के प्रतीक प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को शत-शत नमन। अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड हमें मिल पाए, ऐसी आशा है।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। गोवर्धन को धारण करने वाले, भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button